पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए हथियार व नशे की खेप मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Posted inPunjab