जालंधर के सुची पिंड इलाके में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने कार चालक अनमोल पर चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल और बाद में अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिवार ने पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से कारतूस और एक मोबाइल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Posted inJalandhar