जालंधर के सोढल मंदिर के पास स्थित सिद्ध महल्ला में एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घर में लकड़ी का काम चल रहा था और सामान एक कमरे में रखा हुआ था। इसी दौरान एक छोटे बच्चे ने खेल-खेल में माचिस जला दी, जिससे गद्दों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

Posted inJalandhar