जालंधर के संतोखपुरा स्थित सराभा नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली पैसों के विवाद ने एक दोस्त की जान ले ली। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त एक ही कमरे में रहते थे और साथ में फैक्ट्री में काम करते थे। घटना वाली रात दोनों ने शराब पी थी, जिसके बाद पैसों को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में प्रेशर कुकर से अपने दोस्त के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Posted inJalandhar