पंजाब मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक में लिए गए बड़े फैसले, सदस्यता अभियान शुरू, जल्द लॉन्च होंगे PMA के स्टिकर और आईडी कार्ड

पंजाब मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक में लिए गए बड़े फैसले, सदस्यता अभियान शुरू, जल्द लॉन्च होंगे PMA के स्टिकर और आईडी कार्ड

पंजाब मीडिया एसोसिएशन (PMA) की मासिक बैठक कल चेयरमैन राजीव धामी की मौजूदगी में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के दौरान संस्था के भविष्य, पत्रकारों के हितों और संगठन को राज्य स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब मीडिया एसोसिएशन के पंजाब प्रधान राजेश थापा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पंजाब भर के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि PMA हमेशा पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और हितों के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

बैठक के दौरान यह घोषणा की गई कि पंजाब मीडिया एसोसिएशन का सदस्यता अभियान आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत पंजाब भर के अधिक से अधिक पत्रकारों ko संस्था से जोड़कर PMA परिवार का हिस्सा बनाया जाएगा।

इसके साथ ही यह फैसला भी लिया गया कि जल्द ही पंजाब मीडिया एसोसिएशन की ओर से ऑफिशियल स्टिकर और आईडी कार्ड लॉन्च किए जाएंगे, ताकि संस्था से जुड़े पत्रकारों को एक अलग पहचान और मजबूती मिल सके।

इस अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें रमेश गाबा (वाइस प्रेसिडेंट पंजाब), बलराज सिंह (वाइस प्रेसिडेंट), हरजिंदर सिंह हैप्पी (वाइस प्रेसिडेंट पंजाब), एडवोकेट रवि विनायक (लीगल एडवाइजर पंजाब), गौरव गोयल (कैशियर), सतीश कश्यप (जॉइंट सेक्रेटरी), देव अरोड़ा (सेक्रेटरी), दीपक सैनी (जॉइंट सेक्रेटरी पंजाब) और रवि कुमार (जॉइंट सेक्रेटरी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *