अमृतसर देहात के मजीठा इलाके में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एएसआई जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इस मामले को टारगेट किलिंग और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच रही है। साथ ही एएसआई जिन मामलों की जांच कर रहे थे, उनकी भी पड़ताल की जा रही है।

Posted inPunjab