पंजाब: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो ICE (मेथामफेटामाइन) और 4 किलो हेरोइन बरामद की है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दुबई और अबूधाबी से संचालित हो रहे नेटवर्क के संपर्क में थे और पंजाब-Delhi में नशे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी हाल ही में दुबई से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। NDPS एक्ट के तहत थाना छेहरटा में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Posted inPunjab