पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अजनाला के बाजीगर मोहल्ला निवासी अजय भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पंजाब में सरकारी संस्थानों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर माहौल खराब करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Posted inPunjab
