जालंधर के थाना 6 की पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोता सिंह मार्केट स्थित ‘3G HUT’ दुकान पर छापेमारी की। पुलिस ने बिना लाइसेंस भारी मात्रा में प्रतिबंधित हुक्का और तंबाकू फ्लेवर बरामद किए हैं। मौके से सीता राम चौधरी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दुकान मालिक विनेश बख्शी फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी रजवंत कौर के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ COTPA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार मालिक की तलाश जारी है।

Posted inJalandhar
