ईरान-अमेरिका तनाव के बीच जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोल ₹97 के पार, डीजल भी हुआ महंगा

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोल ₹97 के पार, डीजल भी हुआ महंगा

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया है। करीब चार साल बाद ईंधन के दामों में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। कुछ समय पहले तक 70 डॉलर प्रति बैरल बिकने वाला क्रूड ऑयल अब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। इसका सीधा असर भारत की सरकारी तेल कंपनियों पर पड़ा, जिन्हें रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था।

लंबे समय तक सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन लगातार बढ़ते घाटे के बाद आखिरकार कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया। युद्ध के कारण ईंधन सप्लाई प्रभावित होने से आने वाले समय में भी तेल बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *