पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक संजीव अरोड़ा पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला नेटवर्क, अवैध सट्टेबाजी और विदेश से काले धन की राउंड ट्रिपिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात समेत कई ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। ED ने अरोड़ा के घर और कारोबारी परिसरों के साथ उनके करीबी सहयोगियों हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। जांच FEMA के तहत मिले विदेशी लेनदेन में गड़बड़ियों के संकेतों के बाद तेज की गई है।

Posted inPunjab