मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज ED की टीम ने IT सेक्टर से जुड़े एक व्यक्ति के फ्लैट पर रेड की। टीम के पहुंचते ही फ्लैट से कैश से भरे दो बैग 9वीं मंजिल से नीचे फेंक दिए गए। एक बैग नीचे गिरते ही फट गया और 500-500 के नोट जमीन पर बिखर गए, जबकि दूसरा बैग एक व्यक्ति मौके से उठाकर फरार हो गया।
ED ने मौके से करीब 21 लाख रुपए कैश बरामद किया है। रेड के बाद पूरे टावर में सुरक्षा बढ़ा दी गई और लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। वहीं, विपक्ष ने दावा किया कि यह पैसा CM भगवंत मान के OSD से जुड़ा है, हालांकि मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया।
