पश्चिम बंगाल में ममता को हराने वाले बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की सरेआम हत्या, 12 राउंड फायरिंग से दहला बंगाल

पश्चिम बंगाल में ममता को हराने वाले बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की सरेआम हत्या, 12 राउंड फायरिंग से दहला बंगाल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चंद्रनाथ को सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावरों ने करीब 12 राउंड फायर किए। घटना के बाद बीजेपी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य में ‘गुंडाराज’ फैलाने का आरोप लगाया है।

बीजेपी ने इस घटना को राजनीतिक हिंसा से जोड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि चुनावी माहौल के बाद राज्य में हिंसा और अराजकता बढ़ गई है। वहीं पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *