पंजाब पुलिस के जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को इस नेटवर्क का मुख्य ऑपरेटिव बताया जा रहा है, जो संवेदनशील सूचनाएं इकट्ठा करने में लगा हुआ था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी सोलर पावर से चलने वाले 4G CCTV कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगा रहे थे। इन कैमरों के जरिए खासकर सेना से जुड़े संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही थी और लाइव फुटेज मोबाइल एप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी जा रही थी।
इस मामले में SSOC अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कपूरथला से चीन निर्मित उपकरण भी बरामद किए हैं और अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है। डीजीपी ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
