जालंधर के सुच्ची पिंड स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़े दो तेल टैंकरों में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

Posted inJalandhar
