जालंधर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 इलाकों में छापेमारी, 23 आरोपी दबोचे

जालंधर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 इलाकों में छापेमारी, 23 आरोपी दबोचे

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत 19 संवेदनशील इलाकों में विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर 220 पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी और छापेमारी करते हुए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान विभिन्न टीमों का गठन करके नाकाबंदी और छापेमारी कर तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान 1.5 किलो हेरोइन, 500 ग्राम गांजा, 120 नशीली गोलियां और 110 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने 23 आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 23 मुकदमे दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *