पिता के इलाज को लेकर नूरां परिवार में फूटा विवाद, रितु नूरां पहुंचीं पुलिस थाने, कहा उस्मान नूर पोस्ट डालकर परिवार को बदनाम कर रहा

पिता के इलाज को लेकर नूरां परिवार में फूटा विवाद, रितु नूरां पहुंचीं पुलिस थाने, कहा उस्मान नूर पोस्ट डालकर परिवार को बदनाम कर रहा

जालंधर के प्रसिद्ध सूफी गायक गुलशन मीर की बिगड़ती सेहत के बीच परिवारिक विवाद खुलकर सामने आ गया है। पिता के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद जुटा रहीं रितु नूरां ने अपनी बहनों और उस्मान नूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रितु का आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्य इस मुश्किल समय में जिम्मेदारी निभाने के बजाय विवाद खड़ा कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

बताया जा रहा है कि गुलशन मीर एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका ट्रांसप्लांट जरूरी बताया गया है। रितु नूरां ने इलाज के लिए सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी, जिसके बाद यह विवाद और चर्चा में आ गया। रितु का कहना है कि कई महीनों से बहनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई सहयोग नहीं मिला। वहीं सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट को लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *