लुधियाना में IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना में IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.10 लाख रुपए नकद और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाता था और हवाला के जरिए पैसे डालकर धोखाधड़ी करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम दीक्षित और विकास महिता के रूप में हुई है। मामले में कई और लोगों की संलिप्तता सामने आने की आशंका है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूछताछ जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *