पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 129 DSP/ACP रैंक के अधिकारियों के तबादले कर दिए है। Gaurav Yadav द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को 18 अप्रैल दोपहर तक नई पोस्टिंग पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पदोन्नति का इंतजार कर रहे एक अधिकारी को DSP नियुक्त किया गया है। आगामी चुनावों से पहले इस फेरबदल को अहम माना जा रहा है।

