कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज स्थित एक स्कूल में मंगलवार (स्थानीय समय) सामूहिक गोलीबारी की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हमले में हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक गोलियां चलने वाली संदिग्ध एक महिला थी, जिसने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी और उसके बाल भूरे थे। उसका शव स्कूल के अंदर मिला। पुलिस का मानना है कि उसने खुद को गोली मारी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो और शव एक घर से बरामद हुए हैं, जिसका संबंध इस गोलीबारी से जोड़ा जा रहा है। घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल संदिग्ध के बारे में अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं की गई है।

