क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब के तरनतारन से AAP विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- तरनतारन से हमारे पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुःख लगा, डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे।

Posted inPunjab