AAP सरकार की बड़ी कार्रवाई: विधायक रमन अरोड़ा पर विजिलेंस की रेड, गिरफ्तार!

AAP सरकार की बड़ी कार्रवाई: विधायक रमन अरोड़ा पर विजिलेंस की रेड, गिरफ्तार!

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में अपनी ही पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस टीम ने रेड की है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, अरोड़ा पर आरोप है कि वह जालंधर नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से आम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था और फिर उनसे पैसे लेकर मामले निपटा देता था।

सूत्रों की माने तो रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन सरकारी प्रवक्ता ने फिलहाल गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले नगर निगम के एटीपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पूछताछ में रमन अरोड़ा का नाम सामने आया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले अरोड़ा की सुरक्षा भी सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी, जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *