कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने किया जालंधर सिविल अस्पताल व नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा

कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने किया जालंधर सिविल अस्पताल व नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर,: पंजाब सरकार की “युद्ध नशे विरुद्ध ” मुहिम के तहत कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने जालंधर के सिविल अस्पताल और नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन और वरिष्ठ डॉक्टर भी मौजूद रहे।

मंत्री भगत ने अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियां सुनीं। उन्होंने बताया कि सरकार अब नशे में लिप्त लोगों को पहचानकर सीधे नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवा रही है, ताकि उन्हें समय रहते इलाज मिल सके।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अस्पतालों में काफी विकास हुआ है। सिविल अस्पताल में अब आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं। मंत्री ने विशेष रूप से कैंसर उपचार का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले यह इलाज महंगा था, लेकिन अब सिविल अस्पतालों में कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध है।

मंत्री भगत ने सरकार की पहल को जन-कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *