बड़ी खबर: जालंधर नगर निगम के ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

बड़ी खबर: जालंधर नगर निगम के ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

जालंधर: विजीलैंस विभाग ने आज जालंधर नगर निगम के ए.टी.पी. (असिस्टेंट टाउन प्लानर) सुखदेव वशिष्ट को एक बड़े घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सुखदेव वशिष्ट पर कुछ प्रभावशाली राजनेताओं के साथ मिलकर भ्रष्टाचार और बड़े स्कैम को अंजाम देने के गंभीर आरोप हैं।

आज दोपहर विजीलैंस टीम ने नगर निगम दफ्तर में दबिश दी और वहां बंद कमरे में सुखदेव वशिष्ट से लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों की मानें तो अधिकारी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। विजीलैंस विभाग इस पूरे घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रहा है और निकट भविष्य में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *