क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर बीती रात जालंधर की मकसूदा मंडी में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। गोली उधम सिंह नाम के व्यक्ति के हाथ में लगी। जोकि मंडी में सब्जी लोड करने का काम करता था। घटना देर रात करीब 10: 30 बजे की बताई जा रही है। दरअसल, उधम सिंह मंडी से सामान लोड कर जा रहे थे तभी कार सवार 4 लुटेरों ने उनकी गाडी के आगे गाड़ी लगा दी और लूटने की कोशिश की। हालांकि लूट की कोशिश नाकाम रही पर लुटेरे जाते हुए गोली मार गए। गोली उधम सिंह के हाथ में लगी और फंस गई। जिसके बाद उधम सिंह को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted inJalandhar