क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर से दुखदाई खबर सामने आयी है। 17 वर्षीय नाबालिक ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करणवीर सिंह पुत्र राम चंद्र निवासी मॉडल टाउन के रूप में हुई है। करणवीर के पिता ने बताया ने बताया कि आज सुबह बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था, जिसके बाद पत्नी ने उसे खेलने से रोका। जिसके बाद बेटा कमरे में जाकर पंखे से लटक गया। उसे आनन- फानन में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। जल्द ही पुलिस परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Posted inJalandhar