सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब की इस लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है कांग्रेस !

सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब की इस लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है कांग्रेस !

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल “ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर सकते हैं। उनके कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें मना लिया है।

उन्होंने खुद भी बीते दिनों अपनी हवेली में लोगों से बातचीत करते हुए भी राजनीति में उतरने की बात कही थी। कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

जानकारी के अनुसार अब जब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई दुनिया में आ चुका है और चरण कौर को भी छुट्टी हो चुकी है तो बलकौर सिंह चुनावी सफर शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी कांग्रेस या मूसेवाला के परिवार ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *