MP रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु सहित 60 लोगों पर FIR दर्ज, पढ़ें क्यों !

MP रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु सहित 60 लोगों पर FIR दर्ज, पढ़ें क्यों !

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : लुधियाना की थाना कोतवाली की पुलिस ने लुधियाना के नगर निगम जोन ए के बाहर धरना देने के मामले में सांसद रवनीत बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु,  सहित 60 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई सरकारी ड्यूटी में विघन डालने की धाराओं के तहत की है।

दरअसल दो दिन पहले लुधियाना नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मंगलवार को नगर निगम के मुख्य दफ्तर जोन ए में ताला जड़ दिया था। जिस समय नगर निगम पर ताला लगाया गया उस समय सभी मुलाजिम और अधिकारी अपनी अपनी सीटों पर बैठे थे। सभी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *