जालंधर के मशहूर CA पर ED का शिकंजा, घर और ऑफिस में एक साथ छापेमारी

जालंधर के मशहूर CA पर ED का शिकंजा, घर और ऑफिस में एक साथ छापेमारी

पंजाब के जालंधर और लुधियाना में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जालंधर के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित बजाज के घर और दफ्तर पर दिल्ली से पहुंची ED की टीम ने छापेमारी की। जालंधर के न्यू जवाहर नगर स्थित उनके आवास और चुनमुन मॉल के नजदीक स्थित कार्यालय में जांच की गई।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में की जा रही है। वहीं लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर इलाके में भी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर ED की रेड की सूचना सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, ED की टीमें पंजाब के अन्य जिलों में भी जांच कर रही हैं, लेकिन एजेंसी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *