अमृतसर के DCP कार्यालय की असलहा ब्रांच में हथियारों की जांच के दौरान अचानक 30 बोर की पिस्टल से गोली चल गई। गोली लगने से ड्यूटी पर तैनात ASI नारायण दास घायल हो गए, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की जांच करवाने पहुंचा था। इसी दौरान जांच करते समय यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली गलती से चली या किसी प्रकार की लापरवाही हुई।
