जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर जीरो में 29 वर्षीय विवाहिता नीतू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नीतू ने करीब डेढ़ साल पहले मनी नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मृतका के गले पर निशान मिले हैं, जबकि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पड़ोसियों की मदद से नीतू को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Posted inJalandhar
