कपूरथला सेंट्रल जेल में कैदियों का बवाल, झगड़े के बाद आगजनी से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

कपूरथला सेंट्रल जेल में कैदियों का बवाल, झगड़े के बाद आगजनी से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

कपूरथला की केंद्रीय जेल में शनिवार देर रात कैदियों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बैरक बदलने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि कई कैदियों ने जेल परिसर में आगजनी कर दी। घटना में 3 कैदी घायल हुए, जबकि हालात काबू करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी गई।

घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें कैदी मशालें लेकर छतों पर दिखाई दे रहे हैं और जेल प्रशासन पर फायरिंग के आरोप लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हालात नियंत्रित करने के लिए हवाई फायर भी किए गए। वहीं वायरल वीडियो के बाद जेल के अंदर कैदियों के पास मोबाइल पहुंचने को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *