पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

पंजाब और Chandigarh में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल के दाम में करीब 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। खास बात यह है कि बीते 10 दिनों में तीसरी बार तेल कंपनियों ने रेट बढ़ाए हैं, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

चंडीगढ़ में अब पेट्रोल लगभग 98.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 15 मई से पहले डीजल की कीमत 82.45 रुपए थी, यानी कुछ ही दिनों में करीब 4 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

फ्यूल महंगा होने का असर अब ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ सकता है। टैक्सी, ऑटो और माल ढुलाई के किराए बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सब्जियां, राशन और अन्य सामान भी महंगे हो सकते हैं। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम से माल ढुलाई की लागत तेजी से बढ़ रही है।

जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। ईरान युद्ध और ग्लोबल सप्लाई प्रभावित होने के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बना हुआ है, जिसका असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *