जालंधर में नशा तस्कर की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 20 से ज्यादा केस थे दर्ज

जालंधर में नशा तस्कर की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 20 से ज्यादा केस थे दर्ज

जालंधर प्रशासन ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए हरदयाल नगर में कुख्यात तस्कर विजय कुमार उर्फ लड्डू की अवैध इमारत को ढहा दिया। नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से की गई। बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले भी इस निर्माण को गिराया गया था, लेकिन आरोपी ने दोबारा इमारत खड़ी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं, जिनमें 13-14 मामले NDPS एक्ट से जुड़े हैं। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *