जालंधर में चलती वरना कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

जालंधर में चलती वरना कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

जालंधर के नकोदर स्थित नूरमहल रोड पर मीरपुर गांव के पास चलती वरना कार में अचानक आग लग गई। घटना पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कार चालक जिम्मी सिंह बच्चे को स्कूल से लेने जा रहे थे, तभी इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *