पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के सीएम Nayab Singh Saini और पंजाब भाजपा प्रधान Sunil Jakhar ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
ज्ञान सिंह मान लंबे समय से AAP से जुड़े रहे हैं और लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनावों तक पार्टी के कैंपेन इंचार्ज की अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह 2014 से 2022 तक संगरूर सांसद कार्यालय के प्रभारी भी रहे। इसके अलावा 2022 विधानसभा चुनाव में धुरी सीट पर Bhagwant Mann के चुनावी मैनेजमेंट में भी उनकी अहम भूमिका रही।

