जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेज बस को रोककर छात्र की पिटाई और इलाके में दहशत फैलाने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 28 अप्रैल को उस समय हुई जब CT कॉलेज की बस जालंधर से नकोदर जा रही थी। जीओ पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने बस को घेरकर छात्र हरसाहिल सिंह उर्फ साहिल की डंडों, बेसबॉल बैट और अन्य हथियारों से बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। गिरफ्तार आरोपियों से दो गाड़ियां (थार और स्कॉर्पियो) व हथियार बरामद हुए हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Posted inJalandhar
