पटियाला के राजपुरा में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। DIG कुलदीप चहल के मुताबिक यह साजिश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकियों के इशारे पर रची गई थी। पुलिस ने 4 आरोपियों—प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह गोपी—को गिरफ्तार कर एक बम, 2 पिस्टल, जिंदा कारतूस और IED बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मॉड्यूल पाकिस्तान और मलेशिया में बैठे कट्टरपंथियों के संपर्क में था और पंजाब में दहशत फैलाना चाहता था। उधर, खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। 27 अप्रैल की रात चलती मालगाड़ी के नीचे हुए धमाके में जगरूप सिंह रूपा की भी मौत हुई, जो बम फिट करने वाला बताया जा रहा है।

