जालंधर पुलिस कमिश्नर ने 31 पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, नशों के खिलाफ अभियान में सराहनीय योगदान

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने 31 पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, नशों के खिलाफ अभियान में सराहनीय योगदान

जालंधर पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर ने “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत पिछले एक महीने में मेहनत, ईमानदारी और लगन से ड्यूटी निभाने वाले 31 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। अधिकारियों को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक ग्रेड-1 सर्टिफिकेट और कुल 2 लाख 11 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया। सम्मानित अधिकारियों में 8 सब-इंस्पेक्टर, 15 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और 8 हेड कांस्टेबल शामिल रहे।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इन अधिकारियों ने पूरी ईमानदारी और वफादारी से ड्यूटी निभाकर नशों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इनकी कार्यशैली कमिश्नरेट पुलिस के नशा खत्म करने के मजबूत इरादों को दर्शाती है और नशा-मुक्त समाज बनाने के संकल्प को और मजबूती देती है। समारोह में डिप्टी कमिश्नर पुलिस इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे। उन्होंने सम्मानित अधिकारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण से काम करने के लिए प्रेरित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *