अमृतसर देहात के थाना भिंडी सैदां के SHO शशपाल सिंह को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई हेरोइन की खेप को जब्त दिखाने की बजाय खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
अजनाला अदालत ने आरोपी SHO को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में गहन पूछताछ जारी है और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। आरोपी को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
