आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत देखने को मिली है। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने BJP में शामिल होने का ऐलान किया है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि AAP के दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं और पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है।
राघव ने AAP पर निजी फायदे के लिए काम करने का आरोप लगाया, जबकि संदीप पाठक ने भी पार्टी से नाता तोड़ने की घोषणा की। हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, विक्रम साहनी समेत कई अन्य नामों के भी BJP में जाने का दावा किया गया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

