जालंधर में नशा तस्कर लाडा पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा ध्वस्त, 6 FIR दर्ज

जालंधर में नशा तस्कर लाडा पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा ध्वस्त, 6 FIR दर्ज

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब सरकार की ‘नशे के विरुद्ध जंग’ मुहिम के तहत जालंधर पुलिस और नगर निगम ने कुख्यात नशा तस्कर दलीप सिंह उर्फ लाडा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बाबा दीप सिंह नगर स्थित सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं।

एडीसीपी आकर्षी जैन ने बताया कि आरोपी को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन सहयोग न मिलने पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ कहा कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों और कब्जों पर आगे भी इसी तरह सख्त एक्शन जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *