पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से जुड़े तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 915 ग्राम आईसीई (मेथामफेटामाइन), 5 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क की बात सामने आई है। गेट हकीमा थाने में FIR दर्ज कर पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है।

Posted inPunjab
