वृंदावन में यमुना नदी पर हुए नाव हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी 5 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Live Video of Vrindavan Boat Accident –
37 tourists from Punjab are drifting in the Yamuna River like fish. Fortunately, 2 boats present there immediately arrived for rescue. After that, more than half the people were safely rescued. In this accident, 10 people have died, 5 are… pic.twitter.com/i6qpssYcbt
— Harinath (@harinath8003) April 10, 2026
करीब 250 जवानों की टीम, जिसमें आर्मी भी शामिल है, 14 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चला रही है। अधिकारियों के अनुसार, यमुना का तेज बहाव और नदी में गाद-रेत होने के कारण लापता लोग दूर बह सकते हैं या कीचड़ में दबे हो सकते हैं।
यह हादसा शुक्रवार दोपहर केसी घाट पर हुआ, जहां 37 लोगों से भरी नाव पलट गई। मृतकों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि किसी को भी लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी।

