पंजाब के बठिंडा में जून 2025 में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को पुलिस ने गिरफ्तार क्र लिया है। मिडिल ईस्ट से डिपोर्ट कर 10 अप्रैल 2026 को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।
काउंटर इंटेलिजेंस विंग और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से आरोपी को ट्रेस कर भारत लाया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर अपहरण के बाद हत्या की थी। बाकी आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पंजाब पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।
