पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, BKI मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियारों सहित 2 गिरफ्तार

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, BKI मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियारों सहित 2 गिरफ्तार

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश को पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन में नाकाम कर दिया। अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और SSOC की टीमों ने ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था और राज्य में बड़े हमले की योजना बना रहा था।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 5 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, कोडर-डिकोडर वाला टाइमर, 1 किलो विस्फोटक सामग्री (कीलों के साथ), 9 वोल्ट बैटरी, वॉकी-टॉकी और ट्रिगर मैकेनिज्म बरामद किया है। गुरदासपुर के कलानौर थाने में केस दर्ज कर विदेशी कनेक्शन और स्थानीय नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *