जालंधर में PNB बैंक लूट का खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मास्टरमाइंड, हथियार और कैश बरामद

जालंधर में PNB बैंक लूट का खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मास्टरमाइंड, हथियार और कैश बरामद

जालंधर में खुरला किंगरा की कुक्की ढाब रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कल दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में ट्रेस कर लिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि लूट का मास्टरमाइंड रिटायर्ड डीएसपी का बेटा है जिसकी पहचान सिमरनजीत सिंह वासी ग्रीन मॉडल टाउन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सिमरनजीत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था, जहां दोनों बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे और गन पॉइंट पर कैशियर से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर  मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा साथी अभी फरार है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर और लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि उनका किसी अन्य आपराधिक गिरोह से कोई संबंध तो नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *