जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर सामने आई है। कुकी ढाबा के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी मुताबिक दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैंक पहुंचे और हथियार के बल पर कैशियर को धमकाते हुए करीब 7 लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि नकाबपोश आरोपियों ने अंदर घुसते ही कैश काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को गन दिखाकर डराया और कुछ ही मिनटों में पैसे लेकर भाग निकले। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

