पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया। यह कार्रवाई गुलाबगढ़ गांव के सरपंच की शिकायत के बाद हुई, जिसमें नशे से हो रही मौतों पर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई थी।
रविवार को बैठक के दौरान शिकायत मिलते ही CM ने तुरंत सख्त कदम उठाते हुए पूरे स्टाफ को पठानकोट भेजने और नए कर्मचारियों की तैनाती के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा कि नशे के मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

