जालंधर में चली गोलियां, दोनों पक्ष भिड़े, गली में दहशत का माहौल, पढ़ें

जालंधर में चली गोलियां, दोनों पक्ष भिड़े, गली में दहशत का माहौल, पढ़ें

जालंधर के राज नगर में बीती देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। करीब 12 बजे हुई इस घटना में बब्बल नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर हंगामे के दौरान गोलीबारी के साथ-साथ ईंट-पत्थर और तेजधार हथियार भी चले। पुलिस को मौके से दो खाली खोल मिले हैं, जबकि कुछ लोगों का दावा है कि फायरिंग ज्यादा राउंड की गई। मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक तरफ सन्नी लूथरा पर हमला करवाने और नशे के कारोबार से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर इन आरोपों को सिरे से नकारा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *